{"_id":"761438b4f28ec1f2e18c34f06c84e5f6","slug":"problems-are-not-solved-by-the-bjp-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं न सुलझने से भाजपाई नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं न सुलझने से भाजपाई नाराज
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Sat, 16 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट ब्लाक की लंबित समस्याओं का समाधान न होने से भाजपा जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। गुस्साए प्रतिनिधियों ने शनिवार को डीएम बीएस मनराल को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
शिष्टमंडल जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू के नेतृत्व में आया था। इस ज्ञापन में पोथिंग के सरकारी अस्पताल में डाक्टर, बघर में एएनएम की तैनाती, न्याय पंचायत कर्मी, बदियाकोट, सूपी, शामा, माजखेत में शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने, उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में किसानों को ओलावृष्टि से हुई क्षति का मुआवजा मांगा गया।
विज्ञापन
कहा गया कि कपकोट तेजम मार्ग के झोपड़ा, शामा, फरसाली में किया गया डामरीकरण उखड़ने लगा है, इसकी जांच होनी चाहिए। ग्राम पंचायत कर्मी में स्वीकृत आवासों को शीघ्र देने, राशन कार्ड, जॉब कार्ड शीघ्र बनवाने, धरमघर चुचेर सड़क का निर्माण शीघ्र कराने, कर्मी, बदियाकोट, चुचेर, तोली मोबाइल फोन टावर की स्वीकृति, स्कूलों में रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती की मांग की। उन्होंने डीएम को बताया कि सत्ताधारी दल के लोग सरकारी कार्यक्रम बना रहे हैं लेकिन उनमें विपक्षी जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याआें का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। शिष्टमंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, जिला पंचायत सदस्य भागरथी देवी, बीडीसी सदस्य शेर सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, तारा कपकोटी, ग्राम प्रधान महिपाल राम कर्मी, पुष्पा देवी चुचेर, प्रकाश कर्म्याल, गोकुल दानू, बलवंत सिंह, गजेंद्र सिंह, महेश राम, स्वरूप राम, नरेंद्र कुमार, प्रेम सिंह सुरकाली आदि शामिल थे।