फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Preparations begin for the provincial conference of the Pensioners' Organization.

Bageshwar News: पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन के प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियां शुरू

Mon, 06 Oct 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the provincial conference of the Pensioners' Organization.
बागेश्वर। नवंबर में जिले में होने वाले गवर्नमेंट पेंशनर्स ऑर्गेनाइजेशन के प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। पेंशनरों ने बैठक में सम्मेलन के भव्य आयोजन के लिए चर्चा की। इस दौरान संगठन की प्रमुख समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सोमवार को नगर के एक होटल में संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गढि़या की अध्यक्षता में पेंशनर्स की बैठक हुई। वक्ताओं ने 65 साल में पांच प्रतिशत, 70 में 10 और 75 में 15 प्रतिशत पेंशन में बढ़ोतरी देने की मांग दोहराई। गोल्डन कार्ड से निजी अस्पतालों में इलाज नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष गढि़या ने कहा कि इन सभी मुद्दों को आगामी प्रांतीय सम्मेलन में भी उठाया जाएगा। वहां संगठन के नए सदस्य जगदीश प्रसाद, ठाकुर सिंह धपोला, घनानंद तिवाड़ी का स्वागत किया गया। इस मौके पर शेर सिंह धपोला, थान सिंह, भुवन चंद्र जोशी, नंदन अल्मियां, जगदीश प्रसाद आगरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed