फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PRD jawans demonstrated against demands

मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
PRD jawans demonstrated against demands
बागेश्वर। मां गंगा पीआरडी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर बागेश्वर में प्रदर्शन किया। नुमाइशखेत मैदान में एकत्र पीआरडी जवानों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कहा कि 2016 के बाद उन्हें नई वर्दी नहीं मिली है और न ही उन्हें सालभर रोजगार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से हर तीन वर्ष में जवानों को ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन वर्दी देने को कहा गया है। तीन साल से भी अधिक का समय हो चुका है जवानों को अभी तक नई वर्दी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को सालभर रोजगार मिलना चाहिए, ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण ठीक तरह से कर सकें। उन्होंने बैजनाथ में तैनात पीआरडी जवान के साथ की गई मारपीट की निंदा करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पीआरडी जवानों ने विभाग से मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में जवान कुलदीप, सुरेंद्र प्रसाद, जगदीश राम, दयालु प्रसाद, हरीश चंद्र, ललित मोहन पंत, शेर राम टम्टा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed