फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pratibha Joshi Awarded

आशा कार्यकर्ताओं और सुगमकर्ताओं को मिला श्रेष्ठ कार्य का पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pratibha Joshi Awarded
कपकोट में आशा कार्यकर्ता को सम्मानित करते विधायक और पूर्व विधायक। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। आशा प्रशिक्षण केंद्र कपकोट में जिला आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं और सुगमकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। कपकोट ब्लॉक की समन्वयक प्रतिभा जोशी को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक समन्वयक का पुरस्कार मिला। उन्होंने पांच हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में जिले भर की 250 आशा और सुगमकर्ताओं ने भागीदारी की। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने किया। वहां पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, समिति के सचिव उमेश जोशी, डॉ. एनएस टोलिया, जिला समन्वयक भुवन जोशी, बसंती कपकोटी आदि थीं।
विज्ञापन

लक्ष्मी को सर्वश्रेष्ठ आशा का पुरस्कार
बागेश्वर। जिला सम्मेेलन में बागेश्वर ब्लॉक की लक्ष्मी पांडेय को सर्वश्रेष्ठ आशा और गरुड़ ब्लॉक की धना देवी को सर्वश्रेष्ठ सुगमकर्ता का पुरस्कार दिया गया। दोनों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि मिली। गरुड़ की गीता आर्या, कपकोट की माया देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकर्ता का दूसरा और तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। कपकोट की सीता दानू और बागेश्वर की हेमा भट्ट सर्वश्रेष्ठ सुगमकर्ता के दूसरे और तीसरे पुरस्कार के लिए चुनी गईं। दूसरे स्थान पाने वालों को तीन हजार और तीसरा स्थान पाने वालों को एक हजार की राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed