फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pratibha Divas In Various Bageshwar Schools

प्रतिभा दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pratibha Divas In Various Bageshwar Schools
बागेश्वर के राइंका वज्यूला में प्रतिभा दिवस पर छात्र-छात्राओं की बनाई मानव श्रृंखला। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के विभिन्न स्कूलों में प्रतिभा दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, निबंध, चित्रकला आदि स्पर्धाओं में भागीदारी कर अपनी प्रतिभा दिखाई। देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता में हेमा, लोकनृत्य में कल्पना, निबंध में चांदनी फर्स्वाण और चित्रकला प्रतियोगिता में दीपक मेहरा अव्वल रहे।
विज्ञापन

राइंका वज्यूला में प्रधानाचार्य दीपक आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिवस को प्रदर्शित करती आकर्षक मानव श्रृंखला बनाई। प्रतियोगिताओं के निर्णायक प्रधानाचार्य आर्या, ममता रानी और प्रकाश भट्ट रहे। प्रतियोगिताओं का संचालन राजेश्वरी कार्की, विनीता अल्मियां, मुन्नी गोस्वामी, भगवती बोरा और पूनम बिष्ट ने किया। संचालन प्रवक्ता आलोक पांडेय ने किया। इधर, राइंका बागेश्वर में प्रभारी प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने कार्यक्रम का शुुभारंभ करते हुए अभिभावकों से अपने पाल्यों को रोजाना विद्यालय भेजने को कहा। छात्रों ने एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य और वाद्य यंत्रों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एसएमसी के अध्यक्ष हरीश चंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed