{"_id":"6404cfc9f0e6414ce90e3964","slug":"pradhan-kavita-hounered-bageshwar-news-c-8-1-73494-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रधान कविता को राष्ट्रपति ने प्रदान किया स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रधान कविता को राष्ट्रपति ने प्रदान किया स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान
Sun, 05 Mar 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले की पुरड़ा की ग्राम प्रधान कविता गोस्वामी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया है।
बीते चार मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में जल शक्ति मंत्रालय सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने ग्राम प्रधान कविता को यह सम्मान प्रदान किया। उत्तराखंड से दो महिला ग्राम प्रधानों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया था। कविता गोस्वामी को ओडीएफ मॉडल विलेज की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कविता के कार्यों को प्रेरणादायी बताया।
पुरस्कार वितरण समारोह में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यमंत्री जल शक्ति विश्वेश्वर टूडू, राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद सिंह पटेल, देवु सिंह चौहान राज्यमंत्री संचार मंत्रालय, विनी महाजन सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पंकज कुमार सचिव जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मौजूद थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल भी मौजूद थीं। डीएम ने कविता गोस्वामी को मिले पुरस्कार को जिले के लिए गौरव बताया है। पुरड़ा की प्रधान के राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने से जिलेभर में खुशी का माहौल है।