{"_id":"5796683b4f1c1b890221e75d","slug":"pradhan-honored-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में प्रधान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में प्रधान सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 26 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रधान सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले की 66 ग्राम पंचायतें खुले में शौच से मुक्त हो चुकी हैं। डीएम ने एक कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 14 गांवों के प्रधानों को सम्मानित किया। कहा कि खुले में शौच से मुक्त सभी गांवों के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को जिला मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में डीएम भूपाल सिंह मनराल ने पालड़ीबगढ़, जनोटी पालड़ी, देवतोली, करालापालड़ी, नौगांव, नारायणगूंठ, कांडे, उडेरखानी, भटखोला, बिनवाल तिवाड़ी, लेटी, बिनसर, आगर के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
उन्होंने ग्राम प्रधानों से अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा। बताया कि शौचालय निर्माण के बाद उसका उपयोग करना भी जरूरी है। ग्राम प्रधानों ने भी विकास के बारे में अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम में डीडीओ डॉ. महेश कुमार, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बीसी पाठक आदि थे।
विज्ञापन