फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pots of people from Bhagirathi area filled with drop-water

बूंद-बूंद पानी से भर रहे भागीरथी क्षेत्र के लोगों के बर्तन

Mon, 24 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 24 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pots of people from Bhagirathi area filled with drop-water
भागीरथी क्षेत्र में जल स्रोत पर अपनी बारी का इंतजार करते लोग।   - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिला मुख्यालय के भागीरथी क्षेत्र में पिछले चार दिनों से जबरदस्त जल संकट बना हुआ है। नलों में पानी नहीं आने से लोगों को जल स्रोत से पीने का पानी जुटाना पड़ रहा है। जल स्रोत में भी कम पानी आने से एक बर्तन भरने के लिए आधे घंटे से भी अधिक का इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। 


भागीरथी क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। योजना में पानी नहीं आने से लोगों को एकमात्र जल स्रोत पर निर्भर होना पड़ रहा है। हाल के वर्षों में इस धारे का पानी भी कम हो गया है। धारे में कम पानी आने से लोगों को एक बर्तन भरने के लिए भी लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। ऐसे में सुबह से शाम तक लोगों का अधिकांश समय पानी जुटाने में ही बीत रहा है। महिलाएं काम काज छोड़कर तो बच्चे पढ़ाई छोड़कर बर्तनों के साथ धारे पर इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को क्षेत्र में निरीक्षण को गए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के सामने स्थानीय लोगों ने पेयजल संकट की समस्या रखी। इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति को सुुचारु करने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed