{"_id":"641b44a42320e5c6280797fe","slug":"postel-service-late-in-bageshwar-bageshwar-news-c-8-1-89870-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्पीडपोस्ट भी समय पर नहीं मिल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्पीडपोस्ट भी समय पर नहीं मिल रही
Wed, 22 Mar 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। पहले साधारण डाक समय पर न मिलने की शिकायत रहती थी। कई चिट्ठी, पोस्टकार्ड तो महीनों बाद गंतव्य तक पहुंचते थे लेकिन अब रजिस्टर्ड डाक और स्पीडपोस्ट के भी समय पर न पहुंचने की शिकायत मिल रही है।
ग्राम चौगांवछीना निवासी मीना भट्ट ने बागेश्वर डाकघर में शिकायती पत्र दिया। बताया कि उन्होंने 20 फरवरी को सागर, मध्य प्रदेश के पते पर स्पीडपोस्ट की थी जो एक महीने बाद भी नहीं मिल सकी है। ऐसी कई शिकायतें मिल रहीं हैं। लोगों का कहना है कि जहां स्पीडपोस्ट और रजिस्टर्ड डाक तीन दिन में पहुंचनी चाहिए वहां भी 10 दिन तक का समय लग रहा है। रजिस्ट्री और स्पीडपोस्ट के लिए अतिरिक्त भुगतान के बावजूद लोगों को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है।
पोस्टमास्टर ईश्वरी राम ने बताया कि रुद्रपुर में हब बनाने के कारण रजिस्टर्ड डाक और स्पीडपोस्ट पहले वहां जाती है, फिर वहां से आगे भेजी जाती है। करीब एक महीने से यह परेशानी आ रही है। डाकघर में ऐसी दो शिकायतें दर्ज हुईं हैं। अन्य लोग भी डाक समय पर नहीं पहुंचने की परेशानी बता रहे हैं। इसलिए रुद्रपुर की टीम को सूचना देकर जनसमस्या सुलझाने के लिए कहा गया है। उम्मीद है जल्द ही इसमें सुधार होगा।