फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news-work will be done soon.

Bageshwar News: कांडा के जेठाई के लोगों को एक महीने में मिल जाएगा पानी

Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Positive news-work will be done soon.
कांडा/बागेश्वर। कांडा के जेठाई क्षेत्र के लिए 11 करोड़ से बन रही दो एमएलडी की पंपिंग पेयजल योजना का काम एक महीने में पूरा हो जाएगा। योजना बनने से क्षेत्र की करीब ढाई हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जेठाई क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए सरकार ने वर्ष 2020-21 में पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत की। योजना का काम वर्ष 2022 में पूरा होना था। योजना निर्माण में कुछ अतिरिक्त समय लग गया। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम से मिली जानकारी के अनुसार योजना का अधिकांश काम पूरा हो गया है। इन दिनों पंप हाउस तक पानी की आपूर्ति की टेस्टिंग की जा रही है। एक महीने के भीतर योजना जनता को समर्पित होने की उम्मीद है। जेठाई क्षेत्र में हमेशा पानी की किल्लत रहती है। योजना बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। पेयजल निर्माण निगम के ईई वीके रवि का कहना है कि योजना का काम लगभग पूरा हो गया है। इन दिनों पानी की टेस्टिंग चल रही है। तीसरे पंप हाउस तक पानी पहुंच गया है। एक महीने के भीतर योजना का काम पूरा हो जाएगा। योजना का उद्घाटन कराया जाएगा। इस योजना से जेठाई क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed