{"_id":"64d530e79b5f7a351a0371b4","slug":"positive-news-students-will-send-rakhi-to-army-men-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-825-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एंजल एकेडमी के विद्यार्थियों ने सैनिक भाइयों को भेजी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एंजल एकेडमी के विद्यार्थियों ने सैनिक भाइयों को भेजी राखी
Fri, 11 Aug 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एंजल एकेडमी कपकोट के विद्यार्थियों ने सरहद पर तैनात सेना के जवानों को स्वनिर्मित राखियां भेजीं। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी को जवानों के नाम की राखी दी।
विद्यार्थी पिछले 13 साल से हर रक्षाबंधन पर जवानों को राखी भेजते हैं। विद्यालय के प्रबंधक भरत सिंह गढ़िया ने बताया कि बच्चों ने अपने हाथों से सैनिक भाइयों के लिए राखी बनाई हैं। पिछले एक सप्ताह से रोजाना विद्यार्थी विद्यालय में राखी बना रहे थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा सिंह बिष्ट को राखियां दीं। कर्नल बिष्ट ने बताया कि इन राखियों को कई सरहदों की सुरक्षा में तैनात सैनिकों को भेजा जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोविंद सिंह सुयाल, कविता गढि़या, भूपेश कनवाल, निर्मला कोरंगा, मुन्नी कपकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद