फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news: Road construction.

Bageshwar News: चौरा-बास्तोली सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 16 Jul 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 16 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Positive news: Road construction.
बागेश्वर। राज्य योजना से एक करोड़, इकत्तीस लाख, उन्नीस हजार की लागत से बनने वाली चौरा-कमद-पढ़ाई-बास्तोली मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने क्षेत्र की जनता की मौजूदगी में भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि कपकोेट के विकास के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। कपकोट के हर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कोई भी इलाका यातायात सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। कहा कि बास्तोली सड़क का निर्माण कार्य समय पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

भूमि पूजन कार्यक्रम में मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि विधायक गढ़िया के नेतृत्व में कपकोट विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज हो रही है। इसका लाभ विधानसभा क्षेत्र की जनता को मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह खाती, जिपं सदस्य पूरन सिंह गढ़िया, विधायक प्रतिनिधि योगेश हरडि़या, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, चंपा आर्य, आनंद मेहता, जीवन शाही, ओम प्रकाश ऐठानी आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed