फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news- Meeting has done.

Bageshwar News: जिला योजना समिति ने 55 करोड़ की योजनाओं को दी स्वीकृति

Wed, 07 Jun 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 07 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Positive news- Meeting has done.
बागेश्वर। जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक हुई। जिला योजना समिति ने 55,19,19,000 हजार की जिला योजना परिव्यय के सापेक्ष योजनाओं को स्वीकृति दी।प्रभारी मंत्री बहुगुुणा ने विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हुए समय से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के फोन उठाने और विभागीय कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य पालन, पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण करने, योजना में साल, दो साल में पूरे होने वाले प्रस्ताव रखने के लिए कहा। लंपी से पीड़ित पशुओं के टीकाकरण के समय बीमा करने के निर्देश दिए। किसानों की सुविधा के लिए जिले में टैक्टर, पॉवर ट्रिलर, पावर वीडर के सर्विस सेंटर खुलवाने के लिए कहा। मुख्य कृषि अधिकारी को सर्विस सेंटर नहीं खोलने वाले प्रोवाइडर को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उरेडा विभाग से जिले में लगी सोलर लाइटों की नियमित चेकिंग कर मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक सुरेश गढ़िया ने समिति से अनुमोदित योजनाओं में प्राथमिकता से कार्य कर समय से धनराशि व्यय करने और कार्यों की सूचना जनप्रतिनिधियों को देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनुराधा पाल ने अधिकारियों को प्रभारी मंत्री के निर्देशों का अनुपालन करने और कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में जिपं अध्यक्ष बसंती देव, उपाध्यक्ष नवीन परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, एसपी हिमांशु वर्मा, सीडीओ संजय सिंह, समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed