{"_id":"6818f690ffc99c629507f401","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115304-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सरयू पैदल पुल की नहीं ली कोई सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सरयू पैदल पुल की नहीं ली कोई सुध
विज्ञापन
बागेश्वर। 19 जुलाई 2023 से सरयू नदी पर बने पैदल पुल से आवाजाही बंद चल रही है। दोबारा आवाजाही शुरू करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अंग्रेजों ने वर्ष 1913 में सरयू नदी में सुरक्षित आवाजाही के लिए पैदल पुल का निर्माण किया था। पुल के बनने के बाद प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान हो पाई।
पुल के पुराने होने और दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए तत्कालीन डीएम अनुराधा पाल ने पुल से आवाजाही पर रोक लगा दी थी। दो साल बीतने के बाद भी अभी तक पुल को ठीक नहीं किया गया है। स्थानीय लोग और व्यापारी कई बार अधिकारियों को ज्ञापन देकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
लोनिवि कपकोट ने पुल को ठीक करने के लिए शासन को जनवरी माह में एक करोड़ 80 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। झूलापुल में आवाजाही बंद होने से कत्यूर बाजार और गुरुद्वारा गली के बाजार पर काफी असर पड़ रहा है। झूलापुल से आवाजाही होने पर लोग दुग बाजार, नुमाइशखेत क्षेत्र से सीधे कत्यूर बाजार आते थे। आवाजाही बंद होने से कम ही लोग इस बाजार में पहुंच रहे हैं। व्यापारियों ने शीघ्र पुल को ठीक कर आवाजाही शुरू करने की मांग की है।