फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news in district.

Bageshwar News: कपकोट की तीन सड़कों के निर्माण का रास्ता हुआ साफ

Tue, 26 Nov 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 26 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने राज्या योजना के तहत 16.50 किलोमीटर लंबी सड़कों के पहले चरण के निर्माण के लिए 24.75 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

विधायक सुरेश गढि़या ने बताया कि शासन ने ग्राम पंचायत जगथाना के पंचायत घर से धौरागाड़ तोक तक बनने वाली पांच किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 7.50 लाख रुपये, ओखलधार-पपों-रताईश मोटर मार्ग से गापानी-कमेटपानी तक आठ किमी मोटर मार्ग निर्माण कार्य के लिए 12 लाख रुपये और वरुग से कफलानी तक बनने वाली 3.50 किमी लंबी सड़क के लिए 5.25 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। अब सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही क्षेत्रवासियों को वाहन सुविधा का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed