फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   positive news in district.

Bageshwar News: सोलर वाटर हीटर पर अनुदान के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन

Sun, 04 Aug 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 04 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
बागेश्वर। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण ने नए सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल की शुरूआत कर दी है। अब लोगों को आवेदन करने के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोग मोबाइल, कंप्यूटर या सीएससी से आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर 10 लोगों ने आवेदन कर लिया है। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होती थी। आवेदनकर्ता को कई विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। अनुदान पोर्टल शुरू होने से विभाग को आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना का लाभ पाने के लिए https://uredaonline.uk.gov.in/ पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। पोर्टल पर दिए गए आवेदन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदनकर्ता को नाम, पता, मोबाइल नंबर, इमेल, सोलर वाटर हीटर घरेलू है या व्यावसायिक इसकी जानकारी देनी होगी। आवेदन की जानकारी एक क्लिक में उरेडा के पास पहुंच जाएगी। योजना के तहत निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने पर आवेदनकर्ता को योजना का लाभ दिया जाएगा। व्यावसायिक उपयोग के वाटर हीटर में 30 प्रतिशत और घरेलू में 50 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन



सोलर वाटर हीटर अनुदान योजना पोर्टल पर आवेदन संबंधी सभी जानकारी और दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं। इससे आवेदनकर्ता आसानी से आवेदन पत्र भर सकते हैं।
मयंक नौटियाल, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, उरेडा, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed