{"_id":"678e8e471185a2dc9e072c46","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-112634-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चालक परिचालकों की कमी से नई सेवाओं का नहीं हो रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चालक परिचालकों की कमी से नई सेवाओं का नहीं हो रहा संचालन
Mon, 20 Jan 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के रोडवेज डिपो में चालक-परिचालकों की कमी है। पर्याप्त मात्रा में चालक-परिचालक नहीं होने से नई सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है।
10 नई बसें मिलने के बावजूद दिल्ली-धरमघर की सेवा अभी तक जिला मुख्यालय तक ही संचालित हो रही है। बीते दो महीने से दिल्ली-धरमघर सेवा जिला मुख्यालय से आगे नहीं बढ़ पा रही है।
दुगनाकुरी के क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय से अन्य वाहनों का खर्च देना पड़ रहा है।
दिवाली पर्व के बाद डिपो में 10 नई बसें शामिल की गई थीं जिसके बाद भी डिपो से नई सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। डिपो में 22 चालक और 20 परिचालक हैं। डिपो से चार सेवाओं का ही संचालन किया जा रहा है।
इधर, डिपो कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि चालक परिचालकों की कमी से नई सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। चालक-परिचालक मिलने के बाद सभी सेवाओं का संचालन सुचारु किया जाएगा। संवाद