फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   positive news in district.

Bageshwar News: एक करोड़ 20 लाख से मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में होगा नाली और रास्तों का निर्माण

Thu, 01 May 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 01 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
positive news in district.
बागेश्वर। नगरपालिका में बोर्ड गठन होने के बाद नगर क्षेत्र में विकास कार्यों की कवायद शुरू हो गई है। नगर के मंडलसेरा वार्ड में पालिका एक करोड़ 20 लाख 65 हजार रुपये की लागत से रास्तों और नालियों का निर्माण करेगी। रास्तों और नालियों का निर्माण होने से लोगों को बदहाल रास्तों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में मोहन कांडपाल की दुकान से पीपल चौक तक आठ लाख पच्चीस हजार रुपये से, गोकुल आर्या के घर से ओमप्रकाश के घर की तरफ चार लाख 90 हजार रुपये से, राजन सिंह के मकान से इंद्र कनवाल के मकान की ओर चार लाख पचास हजार रुपये से, पप्पू पंडित की दुकान से मोहन सिंह के घर तक पांच लाख दस हजार रुपये से, मंगल सिंह के मकान से हरीश कोरंगा के मकान तक छह लाख पचास हजार रुपये से, मोहन सिंह के मकान के आगे की ओर 80 हजार रुपये से, सरूली देवी के मकान से सुरेश राम के मकान की ओर पांच लाख 10 हजार रुपये से, रमेश गोस्वामी के मकान से हरीश जीना के मकान की ओर एक लाख 40 हजार रुपये से, भागीरथी बाईपास से विशन राम के घर की ओर छह लाख 30 हजार रुपये से, जोगा राम के मकान से आगे की ओर 80 हजार रुपये से और भरतपुर तक पांच लाख 20 हजार से रास्ते और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही वार्ड के भुल्यूड़ा में छह लाख 25 हजार से प्राचीन नौले का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


नगर के मंडलसेरा वार्ड में रास्ते और निर्माण कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। वार्ड के पौराणिक नौले का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। टेंडर प्रकिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। अन्य वार्डाें में भी विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद यामीन शेख, ईओ नगर पालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed