{"_id":"647a3326e41b3b2c7c0f6a4a","slug":"positive-news-construction-will-be-done-bageshwar-news-c-8-1-157623-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट के कन्यूटी में 84.50 लाख रुपये से बनेगी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट के कन्यूटी में 84.50 लाख रुपये से बनेगी पुलिया
Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के कन्यूटी गांव को जोड़ने के लिए चौरासी लाख पचास हजार रुपये से पुलिया बनेगी। कन्यूटी में गधेरा पार करने के लिए बनी पुलिया वर्ष 2013 की आपदा में बह गई थी। तब से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
अपर सचिव उत्तराखंड शासन मायावती ढकरियाल ने एक जून को ग्रामीण निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता स्तर-1 को शासनादेश की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहली किस्त के रूप में पचास लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। दस साल पहले वर्ष 2013 में पुलिया बहने के बाद से इलाके के लोग बरसात में काफी समस्याओं का सामना कर रहे थे। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।
विधायक सुरेश गढ़िया ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पुलिया के लिए रकम मंजूर कराने के लिए सरकार पर लगातार दबाव डाला।
विधायक ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जल्द पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पुलिया बनने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था आरडब्यूडी के अभियंताओं को पुलिया का निर्माण गुणवत्ता के साथ करने की हिदायत दी गई है। इस काम पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र के लोगों ने पुलिया के लिए बजट उपलब्ध कराने पर विधायक का आभार जताया है।