फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Positive news_ animals will get facilites-

Bageshwar News: जैंती पशु अस्पताल में जानवरों के होंगे अल्ट्रासाउंड, जटिल ऑपरेशन भी होंगे

Sun, 02 Jul 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 02 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Positive news_ animals will get facilites-
अल्मोड़ा। जैंती तहसील के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। अब उनके बीमार पशुओं की अल्ट्रासाउंड जांच हो सकेगी और यहां गंभीर पशुओं के जटिल ऑपरेशन भी हो सकेंगे। 1.30 करोड़ रुपये से इस अस्पताल का कायाकल्प कर यहां आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन

जैंती में वर्ष 1983 से संचालित पशु अस्पताल बदहाल है। यहां बचकांडे, भाबू, कांडी, कुंज, बस्ता, सिलपड़, कालाडुंगरा समेत 90 से अधिक गांवों के दो हजार से अधिक पशुपालक अपने पशुओं के उपचार के लिए निर्भर हैं। महज दो कमरों में संचालित इस अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है। साथ ही यहां व्यवस्थाओं का अभाव है।
विज्ञापन

अब इस भवन को ध्वस्त कर नया भवन धरातल पर उतरेगा और यह जल्द ही नय स्वरूप में नजर आएगा। 1.30 करोड़ रुपये से नए अस्पताल के निर्माण के साथ ही पशुओं के अल्ट्रासाउंड और जटिल ऑपरेशन की सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं की पेट संबंधी बीमारी की होगी जांच
अल्मोड़ा। जैंती पशु अस्पताल के नए भवन में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होगी। पशु चिकित्सकों के अनुसार इससे पशुओं के पेट संबंधी सभी बीमारी का आसानी से पता लगाया जा सकेगा, जिससे उनके बेहतर उपचार में सहायता मिलेगी।

नए अस्पताल भवन के लिए 1.30 करोड़ रुपये का बजट मिला है। जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यहां सुविधाओं का भी विस्तार होगा। - डॉ. डीके शर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed