{"_id":"587527074f1c1bab78ba7de9","slug":"polls-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गम बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले रवाना होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गम बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले रवाना होंगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में मतदान की तैयारी पूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विधान सभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया के लिए 4290 कार्मिकों की डाटा फीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों के 349 मतदेय स्थलों में 1396 कर्मचारी मतदान करवाएंगे जबकि 140 कर्मी रिजर्व में रहेंगे। दुर्गम बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले रवाना होंगी।
विज्ञापन
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि फोटोयुक्त वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर लिया गया है। कपकोट में 93618, बागेश्वर में 109699 मतदाता हैं। कपकोट में 3098, बागेश्वर में 2933 सर्विस वोटर हैं। उन्होंने बताया कि कपकोट में 172 मतदेय स्थल हैं। इन स्थलों के लिए 87 टीमें मतदान से एक दिन पहले और 85 टीमें दो दिन पहले प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
बागेश्वर विधानसभा में 177 मतदेय स्थल हैं। इन सभी 177 मतदेय स्थलों में सभी टीमें मतदान से एक दिन पहले रवाना होंगी। मतदान कार्मिकों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 415 छोटे, बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बर्फबारी वाले मतदेय स्थलों में मतदान कर्मियों को अलाव, स्लीपिंग बैग की सुविधा दिलाई जाएगी। एसपी सुखवीर सिंह ने चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था बताई। कहा कि चुनावों में रेगुलर, राजस्व पुलिस मिलकर काम करेंगे। इस दौरान एसडीएम एसएस राणा भी मौजूद थे।