{"_id":"61dc7cb416e3fd124b49d390","slug":"politics-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4505753112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक दास ने बताया आरोपों को बेबुनियाद, कहां किसी भी जांच को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक दास ने बताया आरोपों को बेबुनियाद, कहां किसी भी जांच को तैयार
विज्ञापन
Politics in Bageshwar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों को बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री को घेरा है। कहा है कि उन्हें शिकायत करना नहीं आता है।
रविवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर विधायक चंदन राम दास पर गरुड़ के अणा गांव में लोगों को हारमोनियम, तबला किट बांटने का आरोप लगाया था। उन्होंने विधायक पर आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा था कि विधायक लोगों को प्रलोभन देकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
शिकायत पर बागेश्वर विधानसभा सीट के निर्वाचन अधिकारी हर गिरि ने जांच की बात कही थी। सोमवार को विधायक चंदन राम दास ने कांग्रेस प्रदेश महामंत्री के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उन्होंने शिकायती पत्र देखा है। शिकायती पत्र में नौ जनवरी 2021 की तिथि डाली गई है। विधायक ने सवाल खड़े किए हैं कि उक्त तिथि को चुनाव आचार संहिता नहीं लगी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सम्मानित जनप्रतिनिधि हैं, उन्हें शिकायत करना नहीं आता है। उन्होंने उनके (विधायक) के लिए निवर्तमान विधायक शब्द का प्रयोग किया है। जबकि वह वर्तमान में भी विधायक हैं। नई विधानसभा के गठन तक विधायक रहेंगे। दास ने स्वीकार किया है कि वह रविवार को अणा गांव एक पूजा कार्यक्रम में गए थे, लेकिन उन्होंने कोई भी संगीत सामग्री नहीं बांटी। कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उधर, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण का दावा है कि उनके पास आचार संहिता उल्लंघन के सारे प्रमाण हैं। उन्हें न्याय नहीं मिला तो न्यायालय की शरण में जाएंगे।
तहसीलदार ने ग्रामीणों से ली जानकारी
गरुड़ (बागेश्वर)। बागेश्वर विधान सभा सुरक्षित सीट के विधायक चंदन राम दास पर लगे आरोपों की जांच करने प्रशासन की टीम अणां गांव पहुंची। तहसीलदार तितिक्षा जोशी विधायक पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों के जांच के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली। पंचायत घर में खेल किट और वाद्य यंत्र तहसीलदार को नहीं मिले।