फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news: PM addressed the people.

Bageshwar News: ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ना होगा’

Tue, 27 Jun 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 27 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Political news: PM addressed the people.
बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बूथों को मजबूत करने पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि बूथ जीता तो चुनाव स्वत: जीत जाएंगे। कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत के मूलमंत्र को लेकर आगे बढ़ना होगा। कार्यकर्ताओं के बूते देश में एक बार फिर पार्टी सरकार बनाएगी। जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीएम का संबोधन सुना। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के अधिकतर बूथों में कार्यकर्ताओं ने पीएम का संबोधन सुना। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय परिहार, जिला मंत्री रवि करायत, नवीन परिहार, जिला कोषाध्यक्ष राजू राठौर, नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, नगर महामंत्री संजय नेगी, कार्यालय सचिव दयाल कांडपाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी पीएल साह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

अपने बूथ को मजबूत बनाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरा भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश



संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। पाताल देवी स्थित पार्टी कार्यालय में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी बात सुनकर उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है और वह अपने बूथ को मजबूत कर भाजपा को फिर से सत्ता में वापस लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि उनके नेतृत्व में हर कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, ललित लटवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भिकियासैंण में भाजपा ने नगर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की उपलब्धि बताई।

भतरौंजखान के दनपौ में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना। भतरौंजखान में दनपौ बूथ में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। संवाद




द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुनागिरी रोड स्थित बूथ कार्यालय में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। पीएम ने डिजिटल माध्यम से जुड़कर कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को मजबूत करने के लिए कहा। इस मौके पर ममता भट्ट, महेश भट्ट, विनोद भट्ट, धीरेंद्र मठपाल, भूपेंद्र कांडपाल, शैलू साह, सुधीर मठपाल, सुरेंद्र लाल साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed