फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news: people will get facilities.

Bageshwar News: अल्मोड़ा में खोलेंगे रोजगार और विकास के द्वार

Sat, 01 Jul 2023 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 01 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Political news: people will get facilities.
अल्मोड़ा। 30 सूत्री विजन को गंभीरता से धरातल पर उतारकर इससे जिले के लोगों के लिए रोजगार के द्वार खोले जाएंगे, यह बात जिला विकास की धुरी के रूप में विषय पर हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों को मिलकर कार्ययोजना तैयार करनी होगी। अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यशाला का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी, सीडीओ अंशुल सिंह ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। विधायक तिवारी ने कहा कि 30 सूत्री विजन के तहत सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति के लिए अधिकारियों को गंभीरता से काम करना होगा। सभी विभागों को आपसी समन्वय से इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करनी होगी, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके और उनकी आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।
विज्ञापन

सीडीओ अंशुल सिंह ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभिन्न योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन कर लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। आम जन तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी नियोजन विभाग डॉ. मनोज पंत ने कहा कि केंद्र सरकार के 20 सूत्री कार्यक्रम की तर्ज पर जिले की आवश्यकताओं की पूर्ति और विकास के लिए 30 सूत्री कार्यक्रम चलाया गया है।

इस दौरान वक्ताओं ने इसके क्रियान्वयन के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। यहां अपर सांख्यिकी अधिकारी उदित वर्मा, विशेषज्ञ शैलेंद्र सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed