फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news- party will perform well.

उप चुनाव मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस : लुंठी

Sat, 05 Aug 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 05 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Political news- party will perform well.
बागेश्वर। कांग्रेस के जिला प्रभारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। भाजपा सरकार की विफलता का लाभ पार्टी को मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को जिला प्रभारी ने जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान हो गई है। लोग एक बार फिर कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रहे हैं। लुंठी ने कहा कि आज के समय में महंगाई, बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के सामने ले जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 अगस्त से एक सितंबर तक जिले के तीनों विकासखंडों में सम्मेलन किए जाएंगे। जल्द जिले में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी का गठन होगा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, कपकोट के नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, अर्जुन भट्ट, सुंदर मेहरा, गणेश रावल, रंजीत दास, नवल किशोर टम्टा, दीपक गढ़िया आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed