फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police disclose theft in Chaugangchina

पुलिस ने किया चौगांवछीना में हुई चोरी का खुलासा

Sat, 15 Sep 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 15 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police disclose theft in Chaugangchina
बागेश्वर में चोरी के माल के साथ पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
बीस दिन पूर्व चौगांवछीना में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए माल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गांव का ही विरेंद्र कुमार इस घटना का मुख्य सूत्रधार है।  
विज्ञापन


विगत 28 अगस्त की रात चौगांवछीना निवासी दिनेश चंद्र पुत्र नारायण दत्त के घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया था।  दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खुलासा करने के आदेश दिए। इसके लिए कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार चौगांवछीना गांव के ही विरेंद्र कुमार ने ही पूरे घटना की साजिश रची। उसने चोरी के माल को अपने घर में छिपाया था जबकि कुछ कीमती सामान उसने बाजार में बेच दिया। 
विज्ञापन


चोरी का माल खरीदने के आरोप में फोटोग्राफर दर्शन सिंह खेतवाल निवासी भाटनीकोट तथा नरेंद्र जोशी निवासी मंडलसेरा को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया सामान को भी बरामद कर लिया है। पुलिस टीम में एसआई सुरभि राणा, कां. विरेंद्र गैड़ा, भुवन बोरा, प्रवीण सिंह, महेंद्र सिंह शामिल थे। एसपी मुकेश कुमार ने चोरी का खुलासा करने वाली टीम की सराहना करते हुए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का पांच हजार का चालान 
बागेश्वर। शत प्रतिशत सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार को ठेकेदार का चालान किया है। हाइडिल के पास ठेकेदार संदीप अग्रवाल ने कुछ मजदूरों को अपने पास रखा हुआ था जिसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार संदीप का पांच हजार का चालान कर अर्थदंड वसूला। तीन मजदूरों को भी मौके पर पकड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed