फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police Bolero breaks fail, three policemen injured

पुलिस की बोलेरो के ब्रेक फेल, तीन पुलिसकर्मी घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Police Bolero breaks fail, three policemen injured
कांडा रोड बागेश्वर के भागीरथी वार्ड में गिरी पुलिस की बोलेरो। - फोटो : BAGESHWAR
रविवार तड़के रात्रि गश्त कर रही पुलिस के बोलेरो वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद वाहन सड़क से सटी छत से होकर सीधे खेत में जा गिरा। हादसे में एसएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कपकोट निवासी चालक विजय मेहरा, एसएसआई मोहन चंद्र पडलिया, दोनहरिया हल्द्वानी निवासी कांस्टेबल सुनील बहुगुणा बोलेरो से शहर में गश्त कर रहे थे। रविवार तड़के दफौट रोड से लौटते समय फल्टिनियां गांव के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए।
विज्ञापन

इस कारण मंडलसेरा बाईपास मोड़ पर वाहन भागीरथी वार्ड निवासी प्रकाश बिष्ट की छत से होकर खेत में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों के सिर में चोट लगी है। सुनील की हड्डी में फ्रैक्चर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार पहले भी हुए थे ब्रेक फेल
हादसे में घायल एसएसआई मोहन चंद्र पडलिया ने बताया कि पांच दिन पहले भी इस गाड़ी के ब्रेक फेल हुए थे। रविवार तड़के करीब चार बजे भी एक बार गाड़ी अनियंत्रित हुई थी। तब उन्होंने चालक से कार छोड़कर पैदल या दूसरे वाहन से थाने चलने को कहा था, लेकिन कुछ देर बाद ही ब्रेक लगने पर वह गाड़ी में बैठे गए। तीसरी बार करीब सवा पांच बजे ढालदार सड़क के मोड़ पर ब्रेक फेल होने से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed