{"_id":"6677294be93ba744200a2e76","slug":"players-showed-their-strength-in-taekwondo-handball-and-badminton-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-107467-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो, हैंडबॉल और बैडमिंटन में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो, हैंडबॉल और बैडमिंटन में दिखाया दम
Sun, 23 Jun 2024 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में जिलास्तरीय खेलकूद की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलती बालिकाएं। संवाद
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद के तहत ताइक्वांडो, हैंडबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। विजेताओं को 23 जून को होने वाले समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह से पूर्व उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन नुमाइशखेत से स्टेडियम तक सद्भावना दौड़ का आयोजन करेगा।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के अलग-अलग भार वर्ग में डॉली फर्स्वाण, लता कोरंगा, हर्षिता तिवारी, सुमन नेगी, अलीषा मनराल, रितिका बिष्ट विजेता जबकि प्रतिज्ञा, प्रियंका कोरंगा, कंगना खड़ाई, स्नेहा धामी, ज्योति रावत, करुणा कार्की उपविजेता रहे। संचालन खेल प्रभारी कमलेश तिवारी ने किया। बालक वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता में बनलेख की टीमों का दबदबा रहा। राइंका बनलेख की ए टीम ने राइंका बनलेख की बी टीम को 10-07 के स्कोर से पराजित कर खिताब जीता। हैंडबॉल का संचालन खेल प्रभारी कुंदन कालाकोटी ने किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में फाइनल की टीमें तय हो गई हैं। बालिका वर्ग के युगल का फाइनल मैच हिमांश-ज्योति और पूजा आर्या-निकिता की टीम के बीच होगा। पुरुष युगल का फाइनल मैच शंकर गढ़िया-करन और गर्वित लोहनी-विनोद दानू की टीम के बीच खेला जाएगा। मिश्रित युगल का फाइनल मैच भारत-निकिता और शुभम-ज्योति की टीम के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के प्रभारी कमलेश तिवारी ने बताया कि आज होने वाली सद्भावना दौड़ में 500 से अधिक लोग शामिल होंगे। समापन समारोह में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. वीके सिंह भी मौजूद रहेंगे। संवाद