फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Plantation in Bageshwar

हरेला पर्व पर सरकारी मबकमों ने रोपे एक लाख 41 हजार 519 पौधे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Plantation in Bageshwar
बागेश्वर में पौधरोपण करते विधायक चंदन राम दास, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, वृक्ष प्रेमी किशन सिं? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हरेला पर्व पर हर तरफ पौधरोपण की धूम रही। सरकारी महकमों की ओर से हरेला पर्व पर एक लाख 41 हजार 519 पौधे रोपने का दावा किया गया है। विधायक चंदन राम दास और डीएम रंजना राजगुरु ने कलक्ट्रेट परिसर, बिलखेत और पंतक्वैराली में पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों को हरेले की बधाई दी। कहा कि सभी को जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए, ताकि चाल-खाल और पुराने जलस्रोत रिचार्ज हो सकें। कार्यक्रम में डीएफओ मयंक शेखर झा, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी आदि थे। पुलिस लाइन में एसपी रचिता जुयाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। नुमाइशखेत मैदान में विधायक चंदन राम दास, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, वृक्षप्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने पौधे रोपे।
विज्ञापन

कपकोट और ग्लेशियर रेंज में डीएफओ मयंक शेखर झा के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू आदि ने विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधे रोपे। गरुड़ की ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, रेंजर हरीश सिंह खर्कवाल, रेंजर सुरेंद्र सिंह नेगी ने गढ़खेत और बैजनाथ रेंज में पौधे रोपे। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष गणेश मर्तोलिया ने पौधरोपण किया। बागेश्वर के डिग्री कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में, जीआईसी काफलीगैर में प्रधानाचार्य मदन मोहन गुरुरानी, एनएसएस के जिला समन्वयक राजीव निगम, एनसीसी अधिकारी संजय सिंह जनौटी आदि ने पौधे रोपे। कपकोट के मां उमा हाईस्कूल में प्रधानाचार्य गंगा सिंह बसेड़ा के नेतृत्व में पौधे रोपे गए। नेहरू युवा केंद्र ने जिला युवा समन्वयक स्निग्धा सिंह के नेतृत्व में नीलेश्वर मंदिर और वृद्धाश्रम में पौधरोपण किया। बजीना में ग्राम प्रधान तारा देवी, ग्राम पंचायत देवलचौरा में ग्राम प्रधान भागीरथी मेहता, कपकोट में जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी, जिला मुख्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली के नेतृत्व में पौधे रोपे गए। भेषज विकास संघ ने ग्राम सभा जारती में तेजपात के पांच हजार पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed