{"_id":"5946b8334f1c1b49028b456f","slug":"plantation-begins-at-mansa-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी के उद्गम स्थल मंशा देवी मंदिर में पौधरोपण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी के उद्गम स्थल मंशा देवी मंदिर में पौधरोपण शुरू
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
भागीरथी के उदगम पर स्थिम मंशा देवी मंदिर में पौधरोपण वृक्षप्रेमी और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के भागीरथी नाले की सफाई को लेकर अमर उजाला ने विशेष अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान में प्रशासन, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिरकत की। इस अभियान से प्रेरित होकर वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने भागीरथी के उद्गम से लेकर सरयू मिलन तक के इलाकों में पौधरोपण करके नाले में पानी की मात्रा बढ़ाने का संकल्प लिया है।
मलड़ा ने रविवार को भागीरथी के उद्गम स्थल पर स्थित मंशा देवी मंदिर परिसर में पौधरोपण की शुरुआत की। रविवार को विभिन्न प्रजाति के 100 पौधे रोपे। रविवार सुबह वृक्ष प्रेमी मलड़ा के नेतृत्व में भागीरथी सफाई अभियान से जुड़े लोगों के अलावा स्कूली बच्चे मंशा देवी के मंदिर में जमा हुए। उन्होंने परिसर में बांज, फल्यांट, आंवला, अर्जुन, बेल, अमरूद, लुकाट, रूद्राक्ष, चंदन, सिल्वर ओक, बांस और जामुन आदि के करीब 100 पौधे रोपे।
मलड़ा ने कहा कि भागीरथी और इसके आसपास के इलाकों में वृहद पौधरोपण होने से जहां नाले को संरक्षण मिलेगा, वहीं उसमें पानी की मात्रा भी बढ़ सकती है। उन्होंने लोगों से कहा कि जहां कहीं भी खाली भूमि मिले वहां अधिक से अधिक पौधों का रोपण करके उनकी बच्चों की तरह देखरेख करें। कहा कि बरसात के मौसम में हर रविवार को इस क्षेत्र में पौधरोपण होगा।
विज्ञापन
उन्होंने सभी से अपील की कि जिस तरह से उन्होंने एकजुट होकर नाले की सफाई अभियान को सफल बनाया ठीक उसी तरह पौधरोपण अभियान को भी सफल बनाने में पूरा सहयोग दें, पौध वह खुद उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर भागीरथी अभियान के जीसी पांडे, आलोक पांडे, बब्लू लक्ष्मण कोंरगा, पतंजलि योग समिति के कमलेश मेहता, प्रमोद कांडपाल, ख्याली दत्त लोहनी, भुवन चौबे, जोगा गिरी, प्रशांत सिंह, जगदीश सिंह, राजेंद्र मलड़ा, अमर सिंह और इंद्र सिंह आदि शामिल थे।