कौसानी(बागेश्वर)। कौसानी में गिरीश कांडपाल के परिवार की ओर से आयोजित गणेश कथा में पंडित भानुप्रताप नारायण मिश्र ने सत्संग किया। उन्होंने कहा कि मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 101 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। माता-पिता, सास-ससुर जीवित देवी-देवता हैं। उनकी सेवा करने से भक्त और भगवान सभी को शांति मिलती है।
कथावाचक मिश्र ने कहा कि श्रवण कुमार के इस देश में वृद्धाश्रम की जरूरत पड़ना राम, कृष्ण, गणेश भगवान का अपमान है। शास्त्री कौशल जोशी एवं ललिता कांडपाल ने कबीर, मीरा, गणेश के भजनों की मनोहारी प्रस्तुति दी। वहां गणेश तिवारी, ललित कांडपाल, संजीव सुंदरियाल, राजेंद्र मेहरा, त्रिभुवन बोरा, मदन सिंह, आनंद बल्लभ जोशी, योगेश सनवाल, आत्माराम, चंदन सिंह आदि थे।