फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pithoragarh Wins Championship

Bageshwar News: पिथौरागढ़ विजेता, बागेश्वर की टीम रही उपविजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Wins Championship
बागेश्वर में हुई एसएसजे की अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स में मैराथन विजेता और उप विजेता मेडल के स? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज पिथौरागढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब जीता। डिग्री कॉलेज बागेश्वर की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन दिवस पर आयोजित मैराथन में डिग्री कॉलेज पिथौरागढ़ की कंचना रावल ने पहला, रानीखेत की यामिनी ने दूसरा और चंद्रा नेगी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग से पूर्व आयोजित बालक वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी पिथौरागढ़ की टीम चैंपियन रही थी। समापन समारोह में प्रभारी प्राचार्य डॉ. ललित मोहन, विवि के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. लियाकत अली, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मनोज टम्टा सभी को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का संचालन राजेश खर्कवाल ने किया। वहां पर मनोज कांडपाल, राजेश कुमार, कमलेश तिवारी, कुंदन कालाकोटी, प्रमोद कुमार, ललित नेगी, पुष्पा धपोला, भुवन बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed