{"_id":"593ec7281126f4de0b8b4b43","slug":"pit-on-pag-pag-in-garuda-devnai-motorway","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़-देवनाई मोटर मार्ग में पग-पग पर गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़-देवनाई मोटर मार्ग में पग-पग पर गड्ढे
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़-देवनाई मोटर मार्ग में पग-पग में गड्ढे होने से वाहन दुर्घटना का खतरा बना है। मार्ग की हालत खस्ता होने से पांच किमी का सफर तय करने में हल्के वाहनों को आधे घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। भगरतोला बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त इलाके में सड़क के किनारे रेलिंग नहीं लगने से घाटी के लोगों में आक्रोश है। गरुड-देवनाई मोटर मार्ग की हालत कई सालों से बदहाल है।
विज्ञापन
मोटर मार्ग में पग-पग पर गड्ढे बनने से हल्के वाहनों को भी पांच किमी का सफर तय करने में आधा घंटा से ज्यादा समय लग रहा है। सड़क किनारे नालियां नहीं होने से बारिश का पानी अक्सर सड़क पर बहने लगता है। कनिष्क प्रमुख प्रकाश कोहली, पचना के प्रधान हरी राम, भगरतोला के प्रधान चंदन सिंह बोरा, कोलतुलारी के प्रधान मंगल राणा, देवनाई की प्रधान शोभा बोरा, किसान क्लब देवनाई के अध्यक्ष सुंदर बरोलिया, क्षेपं सदस्य भरत राम, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंदन बरोलिया ने बताया कि गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग की हालत सुधारने के संबंध में कई बार लोनिवि के आला अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया।
विज्ञापन
विभाग ने आज तक ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि भगरतोला बैंड के पास दुर्घटनाग्रसत इलाके पर रेलिंग लगाने के संबंध में कई बार विभाग से कहा, लेकिन विभाग ने आज तक रेलिंग नहीं बनाई है। रेलिंग नहीं होने से एक माह पूर्व भगरतोला बैंड पर एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन