{"_id":"68a4befe6ac12428fa0a1ee9","slug":"pipeline-broke-in-jakhera-causing-chaos-for-drinking-water-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117930-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जखेड़ा में पाइप लाइन टूटी, पेयजल के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जखेड़ा में पाइप लाइन टूटी, पेयजल के लिए मचा हाहाकार
विज्ञापन
बागेश्वर। बीते दिनों हुई बारिश से जखेड़ा पेयजल लाइन ध्वस्त होने से नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पानी की आपूर्ति चार दिन से ठप है। रविवार को मंडलसेरा सड़क पर मलबा हटाते समय पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र के भी कई गांवों में पेयजलापूर्ति बाधित है।
बारिश के दौरान भूस्खलन होने से बीते दिनों जखेड़ा पेयजल लाइन हड़बाड़ के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके चलते नगर के कठायतबाड़ा, स्टेशन रोड, अड़ोली, ठाकुरद्वारा में पानी की सप्लाई बंद है। इससे चार हजार से अधिक की आबादी को पेयजल के लिए भटक रही है।
इससे लोगों के पेयजल संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मंडलसेरा में कुंती गधेरे का जलस्तर बढ़ने से आर्मी कैंटीन तिराहे से विवेकानंद विद्या मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर मलबा जमा हो गया था। रविवार को लोनिवि ने मलबे को साफ करने के लिए सड़क पर जेसीबी मशीन चलाई। इस दौरान पीपल चौक क्षेत्र की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिसके चलते लोग पानी के लिए परेशान है।
विज्ञापन
बोल्डर गिरने से पेयजल योजना ठप
किड़ई पचार में आठ दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित
दुग-नाकुरी तहसील के बैकोड़ी से बनी पेयजल योजना बोल्डर आने से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पचार और किड़ई गांव में पानी का संकट गहरा गया है। ग्रामीण इसकी शिकायत कई बार विभाग से कर चुके हैं लेकिन विभाग की ओर से पाइप लाइन की मरम्मत नहीं की गई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
कोट
जखेड़ा पेयजल लाइन की हड़बाड़ में मरम्मत करने के बाद लाइन पंद्रहपाली में फिर क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे जोड़ दिया है। लाइन से आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। मंडलसेरा और किड़ई पचार में भी आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - सीएस देवड़ी, ईई, जल संस्थान बागेश्वर
फोटो 19 बीजीएस 05 पी
गरुड़ के मटेना पंपिग योजना अब भी बंद
400 परिवार जलस्रोतों से जुटा रहे पानी
गरुड़। क्षेत्र के मटेना में बीते 15 दिनों से मटेना पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र के सेलखोला, स्यालाटीट, मटेना और भंडालीधार के 400 से अधिक परिवारों को पेयजल जुटाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को तहसील दिवस पर आयोजित जनता दरबार में कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख भावना खुल्बे ने पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। इसके बाद भी क्षेत्र में आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। जल निगम की एई अंजलि नेगी ने बताया कि गरुड़ गंगा का जलस्तर बढ़ने से आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। बुधवार तक आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। संवाद