{"_id":"5a11b45f4f1c1bc8678bc739","slug":"pindari-diary-mobile-app-will-give-information-about-the-routes-to-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को रूटों की जानकारी देगा पिंडारी डायरी मोबाइल एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को रूटों की जानकारी देगा पिंडारी डायरी मोबाइल एप
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
पिंडारी ग्लेशियर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से एक मोबाइल एप तैयार किया गया है। इस एप का उद्घाटन शनिवार को बागेश्वर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। पिंडारी डायरी मोबाइल एप के नाम से तैयार किया गया यह एप पर्यटकों को जिले के प्रमुख स्थलों और ट्रैकिंग रूटों की जानकारी देगा।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में सुंदरढुंगा, पिंडारी ग्लेशियर, कफनी सहित अन्य ट्रैक की विश्वस्तरीय पहचान है। इस रूट पर ट्रैकिंग के लिए हर साल सैकड़ों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां पर बैजनाथ, बागनाथ मंदिर समूह के अलावा ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कई स्थल हैं।
विज्ञापन
अधिकांश पर्यटकों को यहां के प्रमुख स्थलों, मौजूद सुविधाओं और ट्रैकिंग रूटों की जानकारी नहीं रहती है। ऐसे में उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से पिंडारी डायरी मोबाइल नाम से एक मोबाइल एप तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इस एप में जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ ही ट्रैकिंग रूटों की जानकारी भी दी गई है। एप में पर्यटन स्थलों में मौजूद सुविधाओं एवं महत्वपूर्ण संपर्क सूची और फीडबैक भी उपलब्ध हो सकेगी। एप का प्रस्तुतीकरण सूचना विज्ञान अधिकारी पियूशांक गुप्ता और तनुज कुमार नेगी ने किया। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम भी उपस्थित थे।