फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pilots of Uttarakhand shine so far in National Paragliding Competition

Bageshwar News: राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में अब तक उत्तराखंड के पायलटों का जलवा

Thu, 13 Apr 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 13 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pilots of Uttarakhand shine so far in National Paragliding Competition
कपकोट में जालेख से केदारेश्वर तक चल रही राष्ट्रीय पैराग्लााडिंग प्रतियोगिता के तहत उड़ान भरता पा
बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट में चल रही राष्ट्रीय एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के पायलटों का दबदबा रहा। दूसरे दिन भीमताल (नैनीताल) के पायलटों ने जलवा दिखाया। दूसरे दिन पहले तीन स्थानों पर भीमताल के पायलट रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी 31 पायलटों ने जालेख की पहाड़ी से उड़ान भरी। सुबह 9 बजे से सुबह 11:15 बजे तक सभी पायलटों ने कपकोट के केदारेश्वर मैदान में सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि दूसरे दिन तक भीमताल के मनीष उप्रेती पहले, भीमताल के ही पंकज सिंह मेहरा दूसरे, अमर सिंह मेहता तीसरे स्थान पर थे। प्रतियोगिता का फैसला शुक्रवार के प्रदर्शन पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता को देखने के लिए केदारेश्वर मैदान के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने घरों के छतों से भी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का नजारा देखा। पैराग्लाइडिंग के नजारों को कैमरे में कैद किया।

कई राज्यों के साथ ही सेना के पायलट भी कर रहे शिरकत
बागेश्वर। प्रतियोगिता में हरियाणा, हिमाचल, असम, सिक्किम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड के साथ ही सेना और अर्धसैनिक बलों के पायलट भागीदारी कर रहे हैं। संवाद

विधायक करेंगे समापन
बागेश्वर। शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का समापन हो जाएगा। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या प्रतियोगिता का समापन करेंगे। विजेता को 50000, उप विजेता को 30000 और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 20000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed