{"_id":"5ed4a8278ebc3e904b44d104","slug":"pickup-vehicle-fell-into-a-ditch-in-kapkot-one-killed-one-injured186","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपकोट में खाई में गिरी पिकप, चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट में खाई में गिरी पिकप, चालक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
मृतक केदार सिंह अधिकारी (फाइल फोटो)।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के मुनार के पास पिकप खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पिकप में सवार एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पिकप (यूके 02 सीए 0380) भराड़ी से सब्जी लेकर सूपी जा रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे मुनार के पास बावे बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक केदार सिंह अधिकारी (32) पुत्र सोबन सिंह अधिकारी निवासी सूपी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन में सवार त्रिभुवन सिंह टाकुली (23) पुत्र मोहन सिंह टाकुली निवासी तरसाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकाला। 108 वाहन से जिला अस्पताल भेजा। घायल की हालत खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी समेत तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और ऐठानी ने मृतक के परिजनों और घायल को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की है। दुर्घटनास्थल बावे के पास काफी खतरनाक मोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल त्रिभुवन सिंह टाकुली।
- फोटो : AMAR UJALA
घायल त्रिभुवन सिंह टाकुली।
कपकोट में खाई गिरा पिकप वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
कपकोट में खाई गिरा पिकप वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी