{"_id":"5a130bfa4f1c1b6e548be3a6","slug":"pickup-van-with-animals-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरमघर-सनगाड़ सड़क में भैंसों से लदी पिकप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरमघर-सनगाड़ सड़क में भैंसों से लदी पिकप पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, धरमघर (बागेश्वर)।
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार मध्यरात्रि युवा संगठन न्याय पंचायत सिमगड़ी और पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष ने धरमघर-सनगाड़ सड़क में एक पिकप को तीन भैंस ले जाते पकड़ा। युवाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही तस्कर पिकप लेकर फरार हो गए। युवाओं ने वाहन से वाहन का रजिस्ट्रे्रशन पत्र और पशु तस्करों के तीन मोबाइल लेकर पुलिस को सौंपे।
पुलिस ने तस्करों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। युवकों न तस्करों को शीघ्र नहीं दबोचे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार समाज सेवा में जुटे न्याय पंचायत सिमगड़ी के युवा संगठन के अध्यक्ष किशन राठौर, सचिव जगदीश महर, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष और भाजयुमो नाकुरी मंडल के महामंत्री केदार महर, चेतन धर्मशक्तू, नवीन और बेड़ीनाग छात्रसंघ महासचिव धीरज मेहरा रविवार रात 10 बजे धरमघर-सिमगड़ी सड़क पर हो रही असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निकले थे।
युवाओं ने सनगाड़ की ओर से आते पिकप यूके 04 1566 को रोका। पिकप का डाला खोलकर देखा तो उसमें तीन भैंस थी। युवाओं ने मामले की सूचना तुरंत कमेड़ीदेवी पुलिस चौकी को दी। युवाओं ने चालक से वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर के कागजात और चालक समेत तस्करी में शामिल दो अन्य लोगों से मोबाइल फोन लेकर अपने पास रख लिए।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही पशु तस्कर चकमा देकर पिकप लेकर फरार हो गए। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष केदार महर ने बताया कि पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी की गई है। घटना के बारे में कांडा एसडीएम को सूचना दे दी गई है, जबकि घटना की रिपोर्ट पुलिस को दे दी है।
चौकी प्रभारी पूरन जोशी ने बताया की पशु तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है, जबकि अन्य थानों को भी इत्तला कर दिया है। इधर कांडा की एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि थानाध्यक्ष को मामले की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दे दिए हैं।
सब्जी विक्रेता की पशु तस्करी में शामिल होने की चर्चा
युवा संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि पशु तस्करी के मामले में सब्जियों की आपूर्ति करने वाले नैनीताल निवासी एक विक्रेता शामिल है। उनका कहना है कि सब्जी विक्रेता दिन में सब्जी बेचने का काम करता है और रात में आसपास के गांवों में जाकर वहां लोगों से गाय, भैंस पालने के नाम पर जानवर खरीदता है।
विरोध करने पर वह लोगों को धमकाता भी है। उन्होंने पुलिस से पशु तस्करी में शामिल इस व्यापारी की भूमिका की शीघ्र जांच कराने को कहा है। युवाओं ने बताया कि इस क्षेत्र में लंबे समय से पशुओं की तस्करी हो रही है। पुलिस को शिकायती पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है।