कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी के बुरांश रिट्रीट में चल रहे छठे हिमालयन लैंडस्केप फोटोग्राफी कार्यशाला का समापन हो गया है।
समापन पर प्रतिभागियों ने फोटो प्रदर्शनी लगाई। अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों को लैंडस्केप फोटोग्राफी की तकनीक, कलात्मक पहलुओं का ज्ञान कराया गया। खराब मौसम के बाद भी छायाकारों ने कौसानी की सुंदर वादियों को अपने कैमरों में कैद किया। बंगलूरू से आए छायाकार श्रीनाथ और इंदौर से अंकित पोरवाल ने ड्रोन कैमरे से चित्र खींचे। फोटोग्राफी में महारथ हासिल गुरुदास दुआ ने फूड फोटोग्राफी की। आयोजकों ने छायाकारों को राज्य के सुंदरतम स्थलों की जानकारी दी। ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। फोटोग्राफर अनीता मैसूर, लवेश खरे, अरविंद कुमार, प्रेमा काकड़े ने पुरस्कार जीते। समापन पर उत्तराखंड के लोकगीत और लोकनृत्य का आयोजन किया गया। आयोजक थ्रीश कपूर ने सभी छायाकारों का आभार जताया।