फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PHC with one doctor appointed on contract

Bageshwar News: अनुबंध पर नियुक्त एक चिकित्सक के सहारे पीएचसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
PHC with one doctor appointed on contract
महिला चिकित्सक का पद भी रिक्त, दस हजार की आबादी निर्भर है अस्पताल पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। दुगनाकुरी तहसील मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति न होने से करीब 10 हजार की आबादी को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। लोगों को जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। डेढ़ साल से अनुबंध पर नियुक्त एक चिकित्सक ही केंद्र पर सेवाएं दे रहे हैं।


जिले के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए पीएचसी बनाए गए हैं, लेकिन दुगनाकुरी केंद्र में चिकित्साधिकारी, महिला चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट और कक्ष सेवक के पद खाली पड़े हैं। महिला चिकित्सक न होने से गर्भवती महिलाओं को जांच और प्रसव के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है। प्रसव के बाद प्रसूता के घर निरीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि डॉ. चंदन चौहान अनुबंध पर सेवाएं दे रहे हैं और चिकित्सक व फार्मासिस्ट की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed