{"_id":"5bfed2cdbdec22417b50c726","slug":"performed-by-artists-at-the-yuva-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव में कलाकारों ने दिखाया जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव में कलाकारों ने दिखाया जलवा
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में थिरकते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल की ओर से यहां ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में पारंपरिक वेषभूषा में सजे युवक युवती मंगल दल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां लोक कलाओं को संरक्षण मिलता है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों मे छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। उन्होंने अव्वल टीमों को पुरस्कार वितरित किए। केदारेश्वर के खेल मैदान में युवक युवती महिला मंगल से जुड़े कलाकारों ने लोकगीत, लोकनृत्य और एकांकी नाटक पेश किए। लोकगीत में कर्मी की टीम प्रथम, असों द्वितीय और भनार तृृतीय, लोकनृत्य में कर्मी प्रथम, कपकोट द्वितीय, असों तृतीय रही।
एकांकी नाटक में कपकोट की टीम ने बाजी मारी। एकल शास्त्रीय गायन में रैैथल प्रथम, भनार द्वितीय और कर्मी की टीम तृतीय रही। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र कोहली ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान भुवन शाही ने किया। वहां विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी गंगा गिरि गोस्वामी, पीआरडी ब्लाक कमांडर कुुंदन राम, महिला संगठन की ब्लाक अध्यक्ष लीला शाही, भूपेंद्र कुमार, नंदन कोरंगा, गणेश सिंह मंडेला, कमल कपकोटी, दीवान मेहता, हरीश राम, हयात राम आदि थे।
विज्ञापन
: