फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Performance related to construction of Tanakpur-Bageshwar railway line

टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण को लेकर प्रदर्शन 

Sun, 26 Nov 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 26 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
Performance related to construction of Tanakpur-Bageshwar railway line
बागेश्वर में रेल लाइन बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी। - फोटो : amar ujala

ब्रिटिश शासनकाल में मंजूर टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से रेल लाइन के निर्माण के लिए शीघ्र बजट मंजूर करने की मांग की। उन्होंने पंचेश्वर बांध को रेल लाइन के निर्माण में बाधक बताया और निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र रोकने की मांग की। सभा में बहुप्रतीक्षित मांग के शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


रविवार आंदोलनकारी टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। समिति के उपाध्यक्ष केवल सिंह ड्योड़ी की अध्यक्षता और महासचिव खड़क राम आर्या के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यूपीए ने अपने शासन में रेल लाइन के निर्माण को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट में शामिल किया, लेकिन बजट मंजूर नहीं किया।
विज्ञापन


रेल मार्ग बनने से जहां क्षेत्र के लोगों को सुुदूरवर्ती क्षेत्रों में जाने में आसानी होगी, वहीं रोजगार, पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार से रेल मार्ग का निर्माण और राज्य सरकार से उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण में बनाने की मांग की। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मी धर्मशक्तू, लक्ष्मण सिंह कनवाल, रतन सिंह शाही, हेमा जोशी, रमुली देवी, विशन सिंह नेगी, गोपाल राम, राजेंद्र सिंह, मौ. रईस, मनोज कुमार, खीम सिंह मेहता, मीरा रौतेला, शोबन सिंह सगटा, मोहन चंद्र जोशी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed