{"_id":"6439a1a1be13f8f23a07f357","slug":"peragliding-in-kapkot-bageshwar-news-c-8-1-112524-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हिमाचल के सैनिक सुनील ने जीती राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हिमाचल के सैनिक सुनील ने जीती राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता
Sat, 15 Apr 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के सैनिक सुनील ने जीती कपकोट में आयोजित राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट में आयोजित तीन दिनी राष्ट्रीय एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता भारतीय थल सेना में तैनात हिमाचल निवासी सुनील कुमार ने जीती। उत्तराखंड के भीमताल निवासी पंकज सिंह मेहता ने दूसरा, भीमताल के ही मनीष उप्रेती ने तीसरा स्थान पाया। विजेता को 50,000, उप विजेता को 30,000 और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को 20,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता का समापन करते हुए मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता कराने के लिए प्रदेश सरकार, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन का आभार जताया। कहा कि जिले में सभी खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि जिले में पहली बार राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो सफल रहा। भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि युवाओं को साहसिक खेलों का प्रशिक्षण लेना चाहिए। इससे रोजगार के द्वार खुल सकते हैं।
विधायक गढि़या और डीएम अनुराधा पाल ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी पैराग्लाइड पायलट्स, जज को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 31 पायलट्स ने प्रतिभाग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि दयाल सिंह ऐठानी, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, एसडीएम मोनिका, एसीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, प्रतियोगिता के जज कैप्टन राघवेंद्र पाठक, विष्णु शर्मा, अखिलेश यादव, धीरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। पायलट राजेंद्र पुनेठा, अखिलेश यादव, जगदीश जोशी, दीपक पंत, रामविलास वर्मा, सुनील चौहान, दिनेश कोरंगा, मनीष मखोलिया, आशीष ठाकुर, शिंदे राम ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
डीएम ने भी भरी उड़ान
बागेश्वर। पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डीएम अनुराधा पाल ने भी एक पायलट के साथ उड़ान भरी। उन्होंने यहां हुए आयोजन की सराहना की और आयोजकों को सफल संचालन के लिए बधाई दी।