फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People will getting honoured in Delhi

Bageshwar News: कपकोट के सूपी गांव का कृषि पर्यटन गांव के रूप में चयन

Tue, 24 Sep 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 24 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
People will getting honoured in Delhi
बागेश्वर। कपकोट के सूपी गांव का चयन कृषि पर्यटन गांव के रूप में हुआ है। बेस्ट पर्यटन गांव की प्रतियोगिता में प्रदेश से चार चयनित गांवों में सूपी गांव को कृषि पर्यटन गांव के रूप में चुना गया है। विश्व पर्यटन दिवस पर ग्राम प्रधान प्रेमा देवी को दिल्ली में होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद की ओर से ग्राम प्रधान को गांव के कृषि पर्यटन के रूप में चयनित होने और दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को लेकर पत्र भेजा गया है। पत्र के अनुसार बेस्ट टूरिज्म विलेज 2024 के लिए जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता की गई थी। जिला स्तर से पर्यटन मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार श्रेणीवार गांवों की सूचना पोर्टल पर अपलोड की गई थी। परीक्षण और मूल्यांकन के बाद राज्य कमेटी ने 14 गांवों की सूचना पोर्टल पर अपलोड की। राष्ट्रीय कमेटी ने अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार सूपी, जखोली, हर्षिल और गुंजी गांव का पुरस्कार के लिए चयन किया। ग्राम प्रधान प्रेमा ने बताया कि उन्हें 27 सितंबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के लिए पत्र मिल गया है। वह 26 सितंबर को दिल्ली जाएंगी।
विज्ञापन

इधर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि सूपी गांव को कृषि पर्यटन विलेज के रूप में पुरस्कृत किया जाएगा। ग्राम प्रधान पुरस्कार हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed