{"_id":"665cc3cb23b708d40003a374","slug":"people-will-get-benefits-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-106991-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जल संस्थान ने सात हैंडपंपों में लगाए आयरन रिमूवल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जल संस्थान ने सात हैंडपंपों में लगाए आयरन रिमूवल किट
Mon, 03 Jun 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 03 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जल संस्थान ने हैंडपंपों से लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। संस्थान ने जिले के सात हैंडपंपों में आयरन रिमूवल किट लगाए हैं। इन हैंडपंपों में गंदा पानी आता था। आयरन की मात्रा अधिक थी। इन हैंडपंपों में शुद्ध पानी की आपूर्ति होने लगी है।
जिले के कठपुड़ियाछीना, काफलीगैर समेत कई क्षेत्रों में लगे हैंडपंपों में लंबे समय से गंदा पानी आ रहा था। लोग इसकी शिकायत जल संस्थान से कर रहे थे। टेस्टिंग में पता चला कि इन हैंडपंपों से निकलने वाले पानी में आयरन की मात्रा अधिक है। इस तरह के सात हैंडपंप चयनित किए गए। जल संस्थान ने गंदे पानी के इलाज और आयरन की मात्रा नियंत्रित करने के लिए हैंडपंपों में आयरन रिमूवल किट लगाने का फैसला लिया।
जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि सात हैंडपंपों में आयरन रिमूवल किट लगा दिए गए हैं। सभी हैंडपंपों में शुद्ध पानी आने लगा है। उन्होंने कहा है कि सभी पंपों के पानी की जांच कराई जा रही है। जहां भी इस तरह की शिकायत पाई जाएगी, आयरन रिमूवल किट लगाए जाएंगे। जनता को शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।