{"_id":"628d2409222f7f4bae1392c4","slug":"people-welcomed-sadbhawna-yatra-bageshwar-news-hld4637105168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में हुआ सद्भावना यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में हुआ सद्भावना यात्रा का स्वागत
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला बार भवन में आयोजित सद्भावना सभा में बोलते वक्ता। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा कपकोट से बागेश्वर पहुंची। जिला बार भवन में यात्रियों ने सभा कर देश के हालात, जल, जंगल, जमीन की रक्षा, महंगाई, बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की। देश में बढ़ रहे असंतोष को दूर करने के लिए आपसी सौहार्द्र को मजबूत करने के लिए समाज में अलख जगाने का संकल्प लिया।
मंगलवार का ग्रामीण उत्थान समिति कपकोट में यात्रा की पहली सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में विकास के नाम पर पर्यावरण की उपेक्षा की जा रही है। जल, जंगल और जमीन की बात कोई नहीं कर रहा, आपसी सौहार्द बिगाड़ने और जाति, धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम हो रहा है। सभा को पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, उमेश जोशी आदि ने भी संबोधित किया।
कपकोट से यात्रा बागेश्वर को रवाना हुई। जिला बार एसोसिएशन के भवन में हुई सभा में पद्मश्री बसंती देवी, साहब सिंह सजवाण, हिदायत आजमी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी आदि ने राज्य बनने के बाद भी प्रदेश से बेरोजगारी कम नहीं होने और पलायन नहीं थमने पर चिंता जाहिर की। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, पर्यावरण संरक्षण, पहाड़ों से पलायन को रोकने सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी लोगों को देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट करने पर मंथन किय गया। इस मौके पर लोकमणि पाठक, राजेश रौतेला, रंजीत दास आदि मौजूद रहे।