{"_id":"663a72fb59ead9c4fe039cd9","slug":"people-troubled-by-drinking-water-shortage-warned-of-agitation-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-106348-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पेयजल किल्लत से लोग परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पेयजल किल्लत से लोग परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी
Tue, 07 May 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 07 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर जल संस्थान कार्यालय में अधिकारी को ज्ञापन देते मंडलसेरा के लोग। संवाद
बागेश्वर। मंडलसेरा के भुल्यूड़ा में पेयजल संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्रवासी लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान में ज्ञापन दिया। साथ ही जल्द जल संकट दूर नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
भुल्यूड़ा तोक में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट शुरू हो गया था। वार्ड में स्थित भाना नौले का पानी सूखने के बाद परेशानी अधिक बढ़ गई। एकमात्र हैंडपंप के सहारे लोग पानी भर रहे हैं। पूर्व में भी लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया था, जिसके बाद जल संस्थान ने रोजाना दो टैंकर पानी भिजवाना शुरू किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि विगत तीन महीने से पेयजल आपूर्ति बाधित है, लेकिन विभाग लोगों की परेशानी नहीं सुन रहा है। जल्द जल संकट दूर नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर विशन राम, गोविंद नाथ, संजय कुमार, सुंदर राम, किशन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
गहराया जल संकट, टैंकरों के पास उमड़ी भीड़
अल्मोड़ा। योजनाओं से जलापूर्ति ठप होने से परेशान लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं। धौलादेवी, लमगड़ा सहित अन्य हिस्सों में जलापूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। टैंकरों से पानी बांटा तो लोग खाली बर्तनों के साथ टूट पड़े। कुछ लीटर पानी मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को जिले के भांगादयोली, मोतियापाथर, कालीमठ, चायखान, ग्वालाकोट, लमगड़ा बाजार, शीतलाखेत, महतगांव, कवेटी, सल्ला बैंड आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रही, इससे 12 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर, पिकअप और डंपरों से पानी बांटा। टैंकर देखते ही लोग खाली बर्तनों के साथ दौड़ पड़े और पानी मिलने के बाद उनके चेहरे पर खुशी झलकी। जल संस्थान के जेई वीएस मेहता ने बताया प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी वितरित किया गया। संस्थान लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
28 गांवों में जलापूर्ति ठप
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। विकासखंड के 28 गांवों में जलापूर्ति करने वाली तिपोला पंपिंग योजना ने जवाब दे दिया है। योजना की लाइन फट गई है तो पंप भी फुंक गए हैं। इससे सलना, मल्ली मिरई, तल्ली मिरई, छत्तगुल्ला, कुई, मैनोली, असगोली, कूना, धन्यारी सहित 28 गांवों में जलापूर्ति ठप है। ग्राम प्रधान प्रकाश अधिकारी ने कहा कि पूर्व में नए पंप स्थापित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने जल्द जलापूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर अपर सहायक अभियंता एसएस रौतेला ने कहा कि पंप ठीक करने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है। बुधवार से जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी। संवाद