{"_id":"5efcd0088ebc3e42c2049e66","slug":"people-sweat-and-sweat-due-to-being-stuck-in-a-jam-bageshwar-news-hld3881900105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसने से पसीना पसीना हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसने से पसीना पसीना हुए लोग
विज्ञापन
बागेशकवर की माल रोड पर सरयू पुल के पास लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में जाम लगने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी जिला मुख्यालय की सड़कों में जाम लगता रहा। गर्मी के मौसम में जाम में फंसने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे जिला मुख्यालय के माल रोड में पोस्ट ऑफिस के पास से सरयू पुल चौराहे तक लंबा जाम लग गया। तेज धूप और गर्मी से यात्री पसीना, पसीना हो गए।
बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मी जाम को खोल पाए। दोपहिया और चौपहिया वाहन देर तक जाम में फंसे रहे। जाम में फंसने से लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी।
भराड़ी टैक्सी स्टैंड, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल, अस्पताल रोड, तहसील रोड पर आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। अनलॉक 2 शुरू होते ही सड़कों पर वाहनों की तादात बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
जाम लगने का असल कारण जिला मुख्यालय की तमाम सड़कों का संकरा होना है। अतिक्रमण और सड़क के किनारे खड़े रहने वाले वाहनों से जाम लगता है। सरकारी तंत्र इस ओर ध्यान नहीं देता। मुसीबत लोगों को झेलनी पड़ती है।