फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People should work for their nation.

सामूहिक प्रयासों से ही खुशहाल बनेगा राज्य: कोश्यारी

Mon, 28 Aug 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 28 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
People should work for their nation.
बागेश्वर/गरुड़। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही राज्य को खुशहाल बनाया जा सकता है। इसके लिए सभी लोगों को पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन


रविवार को गरुड़ पहुंचे कोश्यारी ने प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी, किसान, सेवानिवृत्त कर्मचारी, युवाओं के साथ जन संवाद किया। उन्होंने आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए आगे आकर गांवों के विकास में भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल, देवकीनंदन जोशी, नंदन सिंह अल्मिया, पूर्व बीईओ जीवन चंद्र दुबे, कैलाश जोशी नारायण सिंह भाकुनी ,पूर्व प्रधानाचार्य आनंद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि कोश्यारी ने कपकोट क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आदि ने भी कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन





सोमेश्वर में भी किया गया स्वागत

सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का सोमेश्वर में भी स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कैड़ा, गणेश मेहरा, भगवान राणा, डॉ. देवेंद्र कुमार जोशी, जयंत कैड़ा, पूरन जोशी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed