फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people shocked to see naveen's free hand biking

हाथ छोड़कर बाइक चलाते देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबाई

Mon, 20 Nov 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 20 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
people shocked to see naveen's free hand biking
बागेश्वर की सड़कों में हाथ छोड़कर बाइक चलाते नवीन कार्की। - फोटो : amar ujala
फ्री हैंड बाइकिंग में 75 किमी की दूरी तय कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित तमाम रिकॉर्ड बना चुके चंपावत जिले के नवीन कार्की सोमवार को बागेश्वर पहुंचे। नवीन को व्यस्ततम सड़कों में हाथ छोड़कर बाइक चलाते देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली।
विज्ञापन


अब नवीन अपनी हर फ्री हैंड बाइकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी देंगे। चंपावत के करक्यूड़ा निवासी नवीन कार्की पिछले 10 साल से फ्री हैंड बाइकिंग कर रहे हैं। उन्होंने चंपावत से पिथौरागढ़ तक की 75 किमी दूरी पूरी कर व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


चंपावत से टनकपुर, बरेली से मुरादाबाद, हरिद्वार से मसूरी और मुंबई में फ्री हैंड बाइकिंग कर नवीन कार्की लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ऑनलाइन वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। 37 वर्षीय नवीन कार्की ने बताया कि हर व्यक्ति कुछ नया कर सकता है। उनका उद्देश्य कुछ हटकर करने वाले लोगों को प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह फ्री हैंड बाइकिंग के माध्यम से लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सुरक्षा का संदेश भी देंगे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मिस्टर उत्तराखंड हेमराज बिष्ट भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed